बड़वानी
गुरूवार की देर शाम को 15 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 957 हो गई है। इसमें से 741 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 207 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जबकि 9 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार की देर शाम को जिन 15 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है बड़वानी के 43 वर्षीय पुरुष, 77 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय पुरुष, 44 वर्षीय पुरुष, ईनायकी का 19 वर्षीय युवा, सेंधवा का 64 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, अंजड़ का 46 वर्षीय पुरुष, बड़गांव बड़वानी का 50 वर्षीय पुरुष, केरमला का 23 वर्षीय पुरुष, जुलवानिया की 36 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय महिला सम्मिलित है।
हेमन्त गर्ग