जिले में 56 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
बड़वानी 02 अगस्त/बड़वानी में शनिवार की देर शाम को 56 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 756 हो गई है। इसमें से 351 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 398 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जबकि 7 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को जिन 56 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें से 27 लोग नवीन है, जबकि 29 लोग ऐसे है जिनकी जाच एवं इलाज प्रायवेट संस्थानो में हुई थी और अब इनकी जानकारी को जिले की जानकारी में मर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि जिन 27 लोगो की कल देर शाम पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें बड़वानी की 67 वर्षीय की महिला एवं 30 वर्षीय का पुरुष, सेकंडमोहली की 23 वर्षीय महिला, राजपुर का 55 वर्षीय पुरूष, 64 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय पुरुष ,50 वर्षीय महिला , 25 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालिका , 50 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय महिला , 21 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, अंजड़ का 35 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय बालिका, 45 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय बालिका, जुलवानिया का 55 वर्षीय पुरुष, रायचूली का 37 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 49 वर्षीय पुरूष, मण्डवाड़ा की 50 वर्षीय महिला सम्मिलित है।
Next Post