अंजड—
पारिवारिक विवाद की वजह से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में उसे अंजड चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी हालत खराब होने की वजह से बडवानी रेफर कर दिया गया है। मामला अंजड शहर के वार्ड नं 13 हरिजन महोल्ला क्षेत्र का है।
स्थानीय निवासी करण पिता मनोज उम्र 21वर्ष ने पारिवारिक विवाद के चलते रविवार सुबह 11 बजे के दरमियान घर में ही फांसी लगा ली। जानकारी के बाद नाजुक अवस्था में उसकी मां और भाई राहुल ने उसे गंभीर हालात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे बडवानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
परिवार के साथ आए लोगों द्वारा आपस में अस्पताल में बहस बाजी की जा रही थी।
वहीं बडवानी के आईसीयू में युवक का इलाज फिलहाल जारी है।
सतीश परिहार